अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

राष्ट्रीय
Spread the love

जम्मू: 27 नवंबर (ए) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे पठानकोट में उझ नदी के किनारे स्थित पहाड़पुर सीमा चौकी इलाके में हुई।