वाशिंगटन: 19 सितंबर (एपी) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अगले हफ्ते अमेरिका की राजकीय यात्रा पर आयेंगे और इस दौरान ‘व्हाइट हाउस’ में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ महत्वपूर्ण वार्ता और कुछ अनौपचारिक बैठकें होंगी। पिछले एक दशक में यह पहला मौका है जब चीन के राष्ट्रपति अमेरिका के दौरे पर आने वाले हैं। अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जब राष्ट्रपति शी का विमान वाशिंगटन के पास ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर उतरेगा तो ट्रंप उनकी इस राजकीय यात्रा के स्वागत के लिए वहां मौजूद रहेंगे। आमतौर पर ट्रंप विदेशी नेताओं से अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में ही मिलते हैं।
