अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी ध्वज वाले पोत पर कब्जा किया,ईरान ने दी चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वॉशिंगटन: 20 अप्रैल (एपी) अमेरिका ने रविवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास उसकी ‘‘नौसैनिक नाकाबंदी से बचने की कोशिश कर रहे’’ ईरानी ध्वज वाले एक मालवाहक पोत पर हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया जिसके बाद ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ईरानी बंदरगाहों पर पिछले सप्ताह अमेरिकी नाकेबंदी शुरू होने के बाद से यह पहली घटना है जब पोत को रोका गया।