नयी दिल्ली: 11 फरवरी (ए)
) उच्चतम न्यायालय ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं की नियुक्ति के लिए बुधवार को नये दिशानिर्देश अधिसूचित किये, जिसमें पूर्व के मानदंडों में संशोधन किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, उच्चतम न्यायालय के मई 2025 के निर्णय के संदर्भ में, ‘भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ताओं की नियुक्ति के लिए दिशानिर्देश, 2023’ में संशोधन या बदलाव किया गया है।