नयी दिल्ली: 17 फरवरी
(ए) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में मंगलवार को 35 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम में हुई। पुलिस की एक टीम के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही घायल मोहम्मद उमर दीन को उसके परिजन गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जांच के अनुसार, यह घटना आपसी रंजिश से प्रेरित हो सकती है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी की जा सके।