उप्र के पीलीभीत में बंधक बनाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

राष्ट्रीय
Spread the love

पीलीभीत: 30 अगस्त (ए) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिसैईया गांव में एक युवक को घर में कथित तौर पर बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सिसैईया गांव निवासी संजय कुमार उर्फ छोटेलाल (38) को शनिवार रात करीब आठ बजे गांव के ही कन्हई लाल और उसके परिजनों ने विवाद के बाद कथित रूप से अपने घर के अंदर खींच लिया।