प्रयागराज: 26 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बृहस्पतिवार शाम एक ‘सैलून’ में दो अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना शहर के जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में बाघंबरी रोड स्थित यूको बैंक तिराहे के पास एक ‘सैलून’ में हुई। नाई की कनपटी पर तमंचा सटाकर बदमाशों ने अरविंद पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मरणासन्न हो गया और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे पिछले साल हुए एक चर्चित हत्याकांड की गवाही और रंजिश को मुख्य वजह माना जा रहा है।
