उप्र: बिना सूचना दिए दूसरे राज्य में छापे मारने पर दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

उत्तर प्रदेश बिजनौर
Spread the love

बिजनौर (उप्र): 30 अगस्त (ए) बिजनौर जिले में कथित तौर पर उच्चाधिकारियों को बिना बताए हरियाणा में छापे मारने के मामले में एक उप निरीक्षक (दारोगा) समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार छापे के दौरान एक गैंगस्टर ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस अधीक्षक (एसपी) केके विश्नोई ने रविवार को बताया कि थाना नांगल पुलिस को एक मामले में तिसोतरा निवासी पंकज की तलाश थी। उसकी लोकेशन गुरुग्राम, हरियाणा में मिली।पुलिस के मुताबिक दारोगा हरस्वरूप शर्मा चार सिपाहियों के साथ गुरुग्राम सेक्टर-14 में एक मकान पर पहुंचे। उनके साथ गुरुग्राम पुलिस भी थी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद तिसोतरा के ही गैंगस्टर डिकेंद्र पाल (24) ने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मौके से वांछित पंकज को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने कहा कि बिना सूचना दिए दूसरे राज्य में छापे मारने के लिए दारोगा समेत पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।