उप्र में फर्जी दस्तावेजों से अपराधियों को जमानत दिलाने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश भदोही
Spread the love

भदोही (उप्र): 19 सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश के भदोही पुलिस ने गंभीर अपराधों में जेल में बंद बाहरी और अपरिचित अपराधियों को फर्जी शपथ पत्र, कूटरचित दस्तावेज और झूठी प्रतिभूति के आधार पर जमानत दिलाकर फरार कराने वाले संगठित गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव त्यागी ने बताया कि गिरोह से जुड़े पेशेवर जमानतदार माधो (60) को शुक्रवार शाम ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के भिदिउरा गांव से गिरफ्तार किया गया। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।