एआई तकनीक का इस्तेमाल कर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश बलिया
Spread the love

बलिया (उप्र): 23 सितंबर (ए) बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की सोशल मीडिया मंच से फोटो लेकर कथित रूप से एआई तकनीक के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाने और उसे स्कूल के सहपाठियों व रिश्तेदारों में प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि बांसडीह कस्बा निवासी अमित सोनी नामक युवक ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा की सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर उपलब्ध फोटो का दुरुपयोग कर उसके नाम से मिलती-जुलती फर्जी आईडी बनाई।