एक ही पंजीकरण नंबर वाली दो चोरी की एसयूवी कारें बरामद

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 10 अगस्त (ए) पश्चिमी दिल्ली में एक ही पंजीकरण नंबर वाली दो स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) बरामद की गई हैं, और दोनों कारें चोरी की हैं। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह बरामदगी स्वतंत्रता दिवस से पहले संदिग्ध और चोरी के वाहनों तथा ‘सेकेंड-हैंड’ कार डीलरों के सत्यापन के लिए एक विशेष जांच अभियान के दौरान की गई।डीसीपी वेस्ट हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि AATS गाड़ी डीलरों और संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली-एनसीआर में एक ही नंबर की दो फॉर्च्यूनर गाड़ियां दौड़ रही हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाली और जमीनी स्तर पर जांच के बाद दोनों गाड़ियों को अलग-अलग इलाकों से बरामद कर लिया। जब दोनों गाड़ियों को अधिकृत टोयोटा सर्विस सेंटर ले जाकर तकनीकी रूप से जांचा गया, तो पुष्टि हुई कि दोनों वाहन चोरी के हैं। पड़ताल में सामने आया कि इनमें से एक गाड़ी गांधी नगर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले से जुड़ी है। इस कार्रवाई के बाद गांधी नगर और प्रीत विहार थानों में दर्ज चोरी के पुराने मामलों सहित धोखाधड़ी का एक मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की कानूनी जांच कर रही है।