बेंगलुरु: नौ सितंबर (ए) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को एक जांच के सिलसिले में कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी बेटी एवं सांसद प्रियंका जारकीहोली और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि करीब 18 परिसरों की तलाशी ली जा रही है। इनमें 64 वर्षीय सतीश जारकीहोली का शहर के ‘डॉलर्स कॉलोनी’ इलाके में स्थित परिसर भी शामिल है।
अधिकारियों ने बताया कि चिक्कोड़ी लोकसभा सीट से सांसद उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है।
उन्होंने बताया कि यह एक नयी जांच है और इसका जारकीहोली के बहनोई एवं आबकारी विभाग के अधिकारी वाई. डी. मंजूनाथ से जुड़े मामले से कोई संबंध नहीं है।
इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
