गुवाहाटी: 16 फरवरी (ए)
) असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने सोमवार को राहुल गांधी और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं से बातचीत के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया।
उन्होंने सुबह करीब आठ बजे अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा था, जिसमें उन्होंने पार्टी में अपनी उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया था। यह दावा कांग्रेस के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने किया है।दरअसल भूपेन बोरा के इस्तीफा देने के बाद जितेंद्र सिंह और पार्टी की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बोरा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बीच बोरा ने अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कांग्रेस आलाकमान से समय मांगा है।