दुबई: 30 मार्च (ए)
) पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी संघर्ष में रविवार को कुवैत में एक बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। इस घटना के साथ ही पश्चिम एशिया में इस युद्ध में मारे गए भारतीय नागरिकों की संख्या आठ हो गई है।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘केयूएनए’ के अनुसार कुवैत के विद्युत, जल एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि हमले के दौरान उसके बिजली और जल शोधन संयंत्र परिसर की एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।