कॉजपा के प्रदर्शन के कारण 25 घंटे बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन फिर से खुले

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 10 अक्टूबर (ए) मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के मद्देनजर 25 घंटे से बंद दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन शनिवार रात फिर से खोल दिए गए।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने घोषणा की कि उसके सभी स्टेशनों पर सामान्य आवाजाही बहाल कर दी गई है।डीएमआरसी ने शनिवार रात जारी सूचना में बताया कि सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं तथा संबंधित स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा भी उपलब्ध है। निगम ने कहा, ”दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार अब खुल चुके हैं। संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा भी शुरू कर दी गई है।”जंतर-मंतर पर सीजेपी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से शुक्रवार रात नौ बजे ये पाबंदियां लगाई गई थीं। शुरुआत में स्टेशन को शनिवार शाम छह बजे खोला जाना था, लेकिन समयसीमा बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दी गई। इस दौरान राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, जनपथ, मंडी हाउस, आईटीओ, कश्मीरी गेट और नयी दिल्ली जैसे प्रमुख स्टेशन प्रभावित रहे।