नयी दिल्ली: 16 अक्टूबर (ए) ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के नेता अभिजीत दीपके को कनॉट प्लेस में संगठन के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन में भाग लेने के लिए घर से निकलते समय हिरासत में ले लिया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
इससे पहले दिन में, दिल्ली पुलिस के 20 से अधिक पुलिसकर्मी झंडेवालान स्थित दीपके के आवास पर पहुंचे और उन्हें एक नोटिस थमाया, जिसमें उनसे ऐसा कोई भी कदम उठाने से बचने का निर्देश दिया गया जिससे नागरिकों, व्यापारियों, यात्रियों, मरीजों और अन्य लोगों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
