गाय चोरी के शक में 35 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

इंदौर मध्य प्रदेश
Spread the love

इंदौर: नौ सितंबर (ए) मध्यप्रदेश के इंदौर में गाय चोरी के संदेह में कुछ लोगों ने 35 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर कथित तौर पर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गाय गायब हो गई थी जिसके बाद कुछ लोग उसे अलग-अलग स्थानों पर खोज रहे थे। घटनाक्रम की शुरुआत एक दूध डेयरी संचालक भूरा की गाय और बछड़े के लापता होने से हुई। भूरा अपने दोस्त बिट्टू यादव के साथ उनकी तलाश में निकला। दोनों को गाय और बछड़ा देवास नाके पर मेट्रो मॉल के पास बंधे मिले। इसी दौरान चंदर से विवाद हुआ। आरोप है कि आसपास मौजूद दूसरे लोगों ने भी चंदर के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस समय सूरज जाट और उसके भाई लखन ने भी चंदर के साथ में मारपीट की। भूरा का कहना है कि उसका दोस्त बिट्टू ही चंदर को लेकर अस्पताल गया लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई।मामले में नामजद सूरज जाट और उसके भाई पर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपियों पर परदेशीपुरा और एमआईजी थानों में हत्या और प्रयास के मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।