गैस सिलेंडर फटने से दो लड़कों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

ग़ाज़ीपुर (उप्र): 31 अगस्त (ए) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक गांव में सोमवार को एक घर में गैस सिलेंडर में आग लगने और उसके बाद विस्फोट होने से दो लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना जमानिया कोतवाली थानाक्षेत्र के देवरी गांव में हुई और मृतकों की पहचान सुंदरम यादव (12) और विशाल शर्मा (14) के रूप में हुई।