चहल, विशाक ने गुजरात टाइटंस को छह विकेट पर 162 रन पर रोका

खेल
Spread the love

मुल्लांपुर: 31 मार्च (ए)) लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मध्य के ओवरों में गुजरात टाइटंस पर दबाव बनाने में मदद की जिससे पंजाब किंग्स ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर उसे छह विकेट पर 162 रन के स्कोर पर रोक दिया।

चहल ने चार ओवरों में 28 रन देकर दो विकेट झटके जबकि तेज गेंदबाज विजयकुमार विशाक ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए।