रांची, 22 अप्रैल (ए) झारखंड उच्च न्यायालय ने राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रांची के डोरंडा कोषागार से गबन के चारा घोटाले के अंतिम मामले में भी शुक्रवार को जमानत दे दी गई। इसके बाद अब दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में न्यायिक हिरासत में इलाजरत लालू के सोमवार तक रिहा हो जाने की संभावना है।
