छगन भुजबल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई: 23 मई (ए)।) महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस नीत मंत्रिमंडल में शामिल होने के चार दिन बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को शुक्रवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग आवंटित किया गया। यह विभाग पहले भी उनके पास ही था।

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रमुख नेता भुजबल (77) ने पुष्टि की कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नीत महायुति सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है।