सहारनपुर (उप्र): 30 जनवरी (ए) सहारनपुर जिले बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बिहारीगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अक्षय शर्मा ने ‘
बताया कि बृहस्पतिवार रात गढ़ी मलूक सहारनपुर निवासी अभिमन्यु (21) और दीपक देहरादून से स्कूटी से सहारनपुर लौट रहे थे। दोनों जब थाना बिहारीगढ़ के गणेशपुर के पास वन क्षेत्र से आगे निकल रहे तभी सड़क के बीचोबीच खड़ी एक खराब टैक्ट्रर ट्रॉली से इनकी स्कूटी की टक्कर हो गई।