दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

राष्ट्रीय
Spread the love

दिल्ली, 20 सितंबर (एएनएस ) । देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को उमस भरी गर्मी रही और यहां अगले दो-तीन दिन तक बारिश के आसार नहीं है।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

पिछले 12 दिन से दिल्ली में बारिश नहीं हुई है। सफदरजंग वेधशाला ने अंतिम बार आठ सितंबर को 1.3 मिमी बारिश दर्ज की थी। यह वेधशाला शहर का आधिकारिक आंकड़ा देता है।

बारिश नहीं होने की वजह से पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में तापमान बढ़ गया है। शनिवार को शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सितंबर में अब तक 78 फीसदी कम बारिश हुई है। यहां इस महीने में अब तक 20.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि इस महीने की सामान्य बारिश 96.2 मिमी है।