इरोड: 17 फरवरी (ए)
) इरोड जिले के पझमथिन्नी करुप्पा ईश्वरन मंदिर में महाशिवरात्रि समारोह के तहत आयोजित एक नीलामी में एक नींबू 13,000 रुपये में बिका। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि विलाक्केथी गांव के पास पुडु अन्नामलाई पलायम में स्थित मंदिर में सोमवार को शाम छह बजे से रात 8.30 बजे के बीच विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।एक खरीदार ने नींबू को 13 हजार रुपये में खरीदा. इसके अलावा, बोली लगाने वालों ने चांदी की अंगूठी और चांदी के सिक्कों पर भी बोली लगाई. तमिलनाडु के कई मंदिरों में पूजा में उपयोग की गई वस्तुओं की नीलामी की जाती है, जिन्हें श्रद्धालु ऊंची कीमत पर खरीदते हैं.इस नीलामी में श्रद्धालु मुख्य देवता की मूर्ति पर रखी गई पवित्र वस्तुओं के लिए बोली लगाते हैं, जिनमें एक नींबू, चांदी की अंगूठी और चांदी का सिक्का शामिल होता है. इस बार, थंगराज नाम के व्यक्ति ने नींबू को 13,000 रुपये में खरीदा, जबकि अराचलुर के चिदंबरम ने 43,100 रुपये में चांदी की अंगूठी अपने नाम की.ऐसा पहली बार नहीं है जब मंदिर में चढ़ाए गए नींबू की इतनी ज्यादा कीमत पर नीलामी हुई हो. पिछले साल, तमिलनाडु के विलुप्पुरम जिले में भगवान मुरुगन के मंदिर में 9 नींबू की नीलामी 2.36 लाख रुपये में हुई थी, जिसमें से एक नींबू 50,500 रुपये में बिका था.मंदिरों में इन नीलामियों से होनो वाली कमाई का इस्तेमाल मंदिर के रखरखाव और सामाजिक कार्यों के लिए किया जाता है. श्रद्धालु इनमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और मंदिर में उपयोग की गई पवित्र वस्तुओं को खरीदने के लिए ऊंची बोली लगाते हैं, इसे आस्था और परंपरा का प्रतीक मानते हैं.