इस्लामाबाद: 13 अगस्त (ए) नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक राष्ट्र के रूप में ईरान को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। साथ ही उन्होंने अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थ के तौर पर भूमिका का भी समर्थन किया।
ईडे ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार के साथ बातचीत के दौरान द्विपक्षीय सहयोग और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर चर्चा की।नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे ने मध्यस्थतों की भूमिका की भी सराहना की है। ईडे ने गुरुवार को पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। दो दिवसीय पाकिस्तान यात्रा पर आए ईडे ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद संवाददाताओं से कहा कि नॉर्वे के ईरान के साथ कई मुद्दों पर गंभीर मतभेद हैं, लेकिन एक देश के रूप में ईरान को अपनी रक्षा का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मैं इस युद्ध में पाकिस्तान द्वारा निभाई जा रही बेहद महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अपना मजबूत समर्थन दोहराना चाहता हूं।उन्होंने कहा कि यह युद्ध 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के साथ शुरू हुआ था।
