
जौनपुर,03 अगस्त । अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के लिए भूमि पूजन के अवसर पर माता सीता को प्रिय शाहगंज नगर दस हजार से अधिक दीपों से जगमग होगा। हर तरफ भव्य सजावट की जाएगी। सभी प्रमुख मंदिरों को सजाया जाएगा। इसकी तैयार जोरों पर चल रही है। शाहगंज नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल के साथ ही नगर के अन्य लोगों व नगरपालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल व उनके पति प्रदीप जायसवाल द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए पूर्व अध्यक्ष ने दस हजार मिट्टी के दीये मंगवाएं हैं। जिसका वितरण रविवार से नगर क्षेत्र में घर-घर कराया जा रहा है। सोमवार को स्वयं नगरपालिका अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष के द्वारा नगर में वितरण किया जा रहा है।