पाकिस्तान के एटीसी ने 30 विमानों को ईरान के युद्घग्रस्त क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

लाहौर: 20 मार्च (ए) पाकिस्तान हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) ने पिछले दो दिन में लगभग 30 यात्री विमानों को ईरानी युद्धक्षेत्र में प्रवेश करने से रोका, जिससे एक बड़ी आपदा टल गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) के एटीसी विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण, बुधवार और बृहस्पतिवार को लगभग 30 पाकिस्तानी यात्री विमान युद्धग्रस्त ईरानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के करीब पहुंच गए थे। एटीसी ने समय पर मार्गदर्शन देकर एक बड़ी आपदा को टालने में मदद की।”