लिस्बन: नौ फरवरी (ए) पुर्तगाल के राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण में रविवार को मध्य-वामपंथी समाजवादी उम्मीदवार एंतोनियो जोस सेगुरो ने कट्टर दक्षिणपंथी नेता आंद्रे वेंतुरा को भारी मतों के अंतर से हराया।
आधिकारिक नतीजों के अनुसार, 96 प्रतिशत मतों की गिनती पूरी होने तक सेगुरो को 66 प्रतिशत मत मिले, जबकि वेंतुरा को 34 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।