तिरुवनंतपुरम: 21 अक्टूबर (ए) केरलम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रावदा ए. चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि सभी जिला पुलिस प्रमुखों को अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने के संदेह वाले स्पा सेंटर के खिलाफ खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
चंद्रशेखर ने पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर यहां आयोजित रक्तदान शिविर से इतर पत्रकारों से कहा कि कोवलम स्थित एक स्पा सेंटर में आंध्र प्रदेश की 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच जारी है।
