प्रधानमंत्री ने कोलकाता में भगदड़ की घटना पर दुख जताया, अनुग्रह राशि की घोषणा की

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 17 अक्टूबर (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कोलकाता में भगदड़ की घटना बेहद दुखद है और उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

शनिवार शाम उत्तर कोलकाता में एक सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल में भीड़ बढ़ने के बाद मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो गयी और 15 घायल हो गए।