पटना: 26 सितंबर (ए)) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा शुक्रवार को बिहार पहुंचीं। पटना में उनका स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं के साथ संवाद करने और मोतिहारी में एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की छोटी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा का पटना हवाई अड्डे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से स्वागत किया। वहां से वह सीधे सदाकत आश्रम, कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पहुंचीं, जहां ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।