फैक्टरी में रासायनिक रिसाव के बाद तीन श्रमिकों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

यादगीर (कर्नाटक): पांच अगस्त (ए) कर्नाटक में यादगीर जिले के कडेचूर-बडियाल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में संदिग्ध रूप से रसायन के रिसाव के बाद तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घटना बुधवार तड़के उस समय हुई, जब फैक्टरी के भीतर कथित तौर पर किसी रसायन का रिसाव हो गया। इससे ड्यूटी पर मौजूद श्रमिकों का दम घुटने लगा।जहरीले रसायन के रिसाव के कारण दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान तेलंगाना के महबूबनगर निवासी कटला गणेश तथा मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विक्रम सिंह गोंडा और संजय सिंह गोंडा के रूप में हुई है।