बिहार के मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ बवाल, पुलिस और लोगों की झड़प में एक की मौत

बिहार मुंगेर
Spread the love


मुंगेर , 27 अक्टूबर एएनएस। बिहार के मुंगेर जिले में दशहरा के अवसर पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान कहासुनी के बीच हुये बवाल के बाद हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। इस दौरान फायरिंग भी होने की खबर है।बवाल के दौरान घटना मे मारे गये
मृतक के परिजनों का आरोप है कि गोली पुलिस ने चलाई जबकि पुलिस के मुताबिक कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर पथराव किया और गोली चलाई। पुलिस ने बताया कि इस झड़प में 17 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार
विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने 26 अक्तूबर की शाम तक मूर्ति विसर्जन का आदेश दिया था। 
पुलिस ने बताया कि मुंगेर में पंडित दीन दयाल चौक के पास शंकरपुर के मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन ने कहा। इसे लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों में कहासुनी हो गई। इतने में किसी ने फायरिंग कर दी। 

पुलिस के मुताबिक गोली लगने से 18 वर्षीय अनुराग कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फायरिंग में पांच अन्य लोग भी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए मुंगेर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की फायरिंग में युवक की मौत हुई है। घटना के बाद किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए दीन दयाल चौक और आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

मुंगेर के डीएम राजेश मीणा ने कहा कि दुर्गा पूजा के विसर्जन के समय कुछ शरारती तत्वों के द्वारा रोड़े बाजी की घटना हुई और पुलिस पर गोली चलाई गई। जिसकी वजह से कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

खबर के मुताबिक इस घटना के बाद भीड़ हिंसक हो गई और उसने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार समेत 17 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।  

पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हैं और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। भीड़ ने पुलिस पर गोलियां चलाई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा, “कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।”

पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल से तीन देसी कट्टे और 12 खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया असामाजिक तत्वों ने 12 राउंड फायरिंग की थी।