बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते

पटना बिहार
Spread the love

पटना: 27 अक्टूबर (ए) बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जीत दर्ज की। अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी भूषण कुमार झा को 594 मतों के अंतर से हराया।

अधिकारियों के अनुसार, सिंह को 2,945 वोट मिले, जबकि झा को 2,351 मतों से संतोष करना पड़ा। इस जीत के साथ विधान परिषद में सिंह की वापसी होगी। वह पिछले चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे।