बीजेपी ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

राष्ट्रीय
Spread the love

भाजपा ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 111 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें रेखा पात्रा को हिंगलगंज से और रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। सूची के अनुसार, सबिता बर्मन इटाहार से, दिलीप साहा नबग्राम से, मिताली मल खरग्राम से और गार्गी दास घोष कंडी से चुनाव लड़ेंगी।

अनामिका घोष भरतपुर से, स्वपन मजूमदार बोंगांव दक्षिण से, अरूप चौधरी कमरहटी से, सनत सरदार संदेशखलि से और मल्लिका पाइक मंदिरबाजार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। इसी तरह, भाजपा ने प्रियंका टिबरवाल को एंटाली सीट से और सुमना सरकार को बालागढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे।

भाजपा की इस दूसरी सूची में पूर्व गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक को माथाभांगा से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को नोआपारा से उतारा गया है। पूर्व सांसद रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, प्रियंका टिबरेवाल, जिन्होंने 2021 में ममता बनर्जी के खिलाफ उपचुनाव लड़ा था, उन्हें एंटाली से उम्मीदवार बनाया गया है.सुवेंदु अधिकारी (जो भाबानीपुर और नंदीग्राम दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं) के भाई दिब्येंदु अधिकारी को भी भाजपा ने एगरा विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। इस बीच, पार्टी ने टॉलीगंज, एंटाली, मानिकतला और पुरुलिया विधानसभा क्षेत्रों से क्रमशः पापिया डे अधिकारी, प्रियंका तिबरेवाल, तापस रॉय और सुदीप कुमार मुखर्जी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने अपनी पहली सूची में भी कुछ बदलाव किए हैं। बिष्णुपुर सीट से पार्टी ने विश्वजीत खान को मैदान में उतारा है। वहीं, जॉयपुर से विश्वजीत महतो चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भगवा पार्टी ने 255 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। मतदान दो चरणों में होगा: 23 अप्रैल और 29 अप्रैल। वोटों की गिनती 4 मई को तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के साथ ही होगी।