पटना: 26 जनवरी (ए) बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार के राज्य में महागठबंधन का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करने संबंधी अटकलों के बीच राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जो भी फैसला करेगा वही होगा और वह राज्य में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वीकार्य होगा।
