भाजपा के राज में ‘नारी’ बन गई है ‘नारा’, 2027 में महिलाओं को अधिक टिकट देगी सपा: अखिलेश

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 26 अगस्त (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में तो नारी केवल नारा बनकर रह गई है और उनकी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को भाजपा से अधिक टिकट देगी।

यादव ने यहां सपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद सपा के सत्ता में आने पर “स्त्री सम्मान समृद्धि योजना” शुरू करने की घोषणा की और कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी सरकार में तो नारी केवल नारा बनकर रह गई है।’