भाजपा जवाब दे, किसके दबाव में फिर किसानों पर वार किया : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: तीन फरवरी (ए)) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका व्यापार सौदे को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा कि अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाजारों को खोलना देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी के साथ ‘‘विश्वासघात’’ है, जो खेती पर निर्भर है।

यादव ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फिर किया ‘किसानों’ पर वार, भाजपा सरकार दे जवाब, क्या है दबाव।’’