मजबूत समाज बनाने में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: आठ मार्च (ए)) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कहा कि एक मजबूत समाज बनाने में महिलाओं की सबसे अहम भूमिका होती है।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ‘आधी आबादी’ की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।