मालगाड़ी के डिब्बे मे बरेली जंक्शन के पास लगी आग

उत्तर प्रदेश बरेली
Spread the love

बरेली (उप्र): 15 नवंबर (ए) दिल्ली से असम जा रही मालगाड़ी के एक डिब्बे में बरेली जंक्शन के पास शनिवार को अचानक आग लग गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे जंक्शन के पास धुआं उठते दिखने पर यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति की जानकारी स्टेशन प्रशासन को दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।