संत कबीर नगर (उप्र): 16 मार्च (ए)
) संत कबीर नगर जिले में सोमवार सुबह एक मिनी ट्रक की टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार खलीलाबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रसूलाबाद के पास एक मिनी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।