मेट्रो में उपद्रव करने के आरोप में 11 महिला यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज

राष्ट्रीय
Spread the love

बेंगलुरु: 20 मार्च (ए) बेंगलुरु मेट्रो ट्रेन के अंदर तेज आवाज में गाना गाकर हंगामा करने और अन्य यात्रियों को परेशान करने के आरोप में 11 महिला यात्रियों के एक समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 15 मार्च की रात को हुई जब आरोपी महिलाएं बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जिबिशन सेंटर (बीआईईसी) से केजीडब्ल्यूए (नादप्रभु केम्पेगौड़ा मेट्रो स्टेशन) मेट्रो लाइन की ओर जा रही थीं।