शिरडी/कोल्हापुर: 16 नवंबर (ए) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अपने भाई राहुल गांधी के खिलाफ यह झूठ फैलाने का आरोप लगाया कि वह आरक्षण के खिलाफ हैं।प्रियंका ने कहा कि दोनों नेता राहुल से डरे हुए हैं, क्योंकि वह (राहुल) देश में जातिगत जनगणना करवाना चाहते हैं।महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के शिरडी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने दावा किया कि राज्य से 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं छीन ली गईं, जिससे आठ लाख नौकरियों का नुकसान हुआ और 6,000 व्यवसाय बंद हो गए।
