लखनऊ, 15 अगस्त एएनएस। उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 15 दिन कम कर दी गईं हैं। अब स्कूल छुट्टियों के बाद 16 जून से ही खुल जाएंगे। वहीं 31 दिसमबर से 14 जनवरी तक जाड़े की छुट्टियां रहेंगी। अभी तक जाड़े में छुट्टियां नहीं दी जा रही थीं। स्कूलों में पढ़ाई का समय एक घण्टा बढ़ाया गया है और इण्टरवल का समय भी तय कर दिया गया है।
इस बारे में अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने सभी जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों, जिला शिक्षा परियोजना समिति व सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार पहली अप्रैल से तीस सितम्बर के दरम्यान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल चलेंगे। सुबह 8 बजे प्रार्थना सभा होगी और फिर योगाभ्यास करवाया जाएगा।