कीव: दो सितंबर (एपी) रूस के हवाई हमलों ने रात भर और बुधवार सुबह यूक्रेन के कीव और ओडेसा इलाकों में रिहाइशी इमारतों को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम आठ आम नागरिक घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि देश पर हुए हालिया हमलों का सबसे ज्यादा असर इन्हीं दो इलाकों पर पड़ा।
