आईपीएस अधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने का नाबालिग आरोपी पकड़ा गया

राष्ट्रीय
Spread the love

बेंगलुरु: दो सितंबर (ए) बेंगलुरु में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी के नाम से कथित तौर पर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर विभिन्न बहानों से लोगों से पैसे ऐंठने के आरोप में राजस्थान के एक नाबालिग को पकड़ा गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने आईपीएस अधिकारी नारायण एम. के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया था, जो फिलहाल बेंगलुरु में पुलिस उपायुक्त (इलेक्ट्रॉनिक सिटी डिवीजन) के पद पर तैनात हैं