लखनऊ, 08 अक्टूबर एएनएस। उत्तर प्रदेश में मुख्तार, अतीक, खान मुबारक के बाद गुरुवार को लखनऊ पुलिस ने माफिया राम सिंह यादव पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 83 करोड़ 70 लाख की संपत्ति जब्त की।
लखनऊ कमिश्नर सुजीत पांडेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अपराधी राम सिंह लखनऊ पीजीआई क्षेत्र का रहने वाला है। राम सिंह यादव गैंगस्टर है, भू-माफिया है। राम यादव पर हत्या,लूट,डकैती, दुष्कर्म के 25 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस की राम सिंह की पृष्ठि भूमि की जांच में जुटी थी।