‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च: कनॉट प्लेस और मंडी हाउस में कॉजपा तथा छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 16 अक्टूबर (ए) पुलिस की भारी तैनाती के बीच शुक्रवार शाम कनॉट प्लेस और मंडी हाउस में राष्ट्रीय ध्वज लिए कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के सैकड़ों समर्थकों और छात्र संगठनों के सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में पैदल मार्च किया और अलग-अलग जगहों पर रुक-रुक कर ‘जय हिंद’ के नारे लगाए। कुछ लोगों ने राष्ट्रगान भी गाया। वे इस दौरान तितर-बितर होने के साथ ही फिर से इकट्ठा होते रहे।