विपक्षी नेताओं ही नहीं, कार्यकर्ताओं में भी दिखी एकजुटता

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: एक नवंबर (ए) दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को ‘वोट चोरी’ के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘महारैली’ में विपक्षी एकजुटता की झलक सिर्फ मंच पर मौजूद नेताओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि मैदान में जुटे विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं के बीच भी आपसी तालमेल और उत्साह दिखाई दिया।

अलग-अलग रंगों के झंडे थामे कार्यकर्ता एक साथ ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाते नजर आए। ढोल-नगाड़ों की थाप और नारों के बीच विभिन्न राज्यों से पहुंचे समर्थकों ने रैली को साझा विरोध का स्वरूप दिया।