विपक्ष प्रदर्शन: जंतर-मंतर जा रहे सांसदों को रोका गया, राहुल गांधी हिरासत में लिये गए

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: सात अक्टूबर (ए) निर्वाचन आयोग मामले में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए रवाना हुए ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के सांसदों को बुधवार को बीच में ही रोक दिया गया और इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कुछ अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया।

राहुल गांधी और कुछ अन्य नेताओं को एक टेंपो ट्रैवलर में बिठाकर ले जाया गया। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से आयोजित दोपहर के भोज के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए रवाना हुए ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के सांसदों को बुधवार को बीच में ही रोक दिया गया।

विपक्षी सांसद तीन बसों में सवार होकर जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने अशोक रोड पर संगरीला होटल के सामने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया।

विपक्षी सांसद निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर जाना चाहते थे।